Ayushman Card Online Apply 2026 के लिए आप जानकारी ढूंढ रहे है तो हम आपके लिए लेकर आये है Ayushman Card Online Apply 2026 Step by Step Guide. जिसमे आपको पता चलेगा कि Ayushman Card क्या है?, क्या आप इसके लिए पात्र है, दस्तावेज कौन कौन से चाहिए, ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
Table of Contents
आयुष्मान कार्ड योजना क्या है?
आयुष्मान कार्ड योजना भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक स्वास्थ्य योजना है. जिसे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के नाम से जानते है. सरकार की इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी हर साल ₹500000 तक का इलाज फ्री में करवा सकता है. यह इलाज वह किसी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल से भी करवा सकता है.
Ayushman Card Yojana के लाभ
Ayushman Card Yojana के लाभ इस प्रकार है:
- फ्री 5 लाख रुपए का इलाज
- सरकारी और निजी अस्पताल में फ्री इलाज
- गंभीर बीमारियों का भी फ्री इलाज
- पुरे भारत में उपयोग योग्य कार्ड
आयुष्मान कार्ड का आवेदन कौन कर सकता है?
आयुष्मान कार्ड सिर्फ़ योग्य लाभार्थियों को ही जारी किए जाते हैं। योग्यता का निर्धारण राज्य और योजना के दिशा-निर्देशों के आधार पर किया जाता है। कई मामलों में तो इस योजना में योग्य परिवारों के साथ-साथ 70 साल या उससे ज़्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक भी शामिल होते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपनी योग्यता ज़रूर जाँच लें।
आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड के आवेदन करना चाहते है तो पहले आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज का होना अनिवार्य है. जोकि इस प्रकार है:
- परिवार पहचान पत्र (Family ID)
- आधार कार्ड
- Address Proof
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (Linked हो आधार से)
Ayushman Card Online Apply 2026
आप भी Ayushman Card Online Apply करना चाहते है तो निचे कुछ स्टेप दिए गए है. जिनके माध्यम से आप Ayushman Card के लिए आसानी से आवेदन कर सकते है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (PM-JAY Portal) खोले
- अब आप Beneficiary Login पर जाए, अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके दिए गए OTP से लॉगिन करें
- अब अपना राज्य चुने, योजना चुने, फिर अपने नाम या मोबाइल नंबर से अपना नाम देखे
- अब सूचि में आपका नाम है तो eKYC पर क्लिक करें, फिर Aadhaar OTP से वेरीफाई करे और मांगी गई सभी जानकारी भरें
- अब आखिर में जानकारी जांचकर आवेदन जमा कर दे, अब सत्यापन के बाद आपका आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा
निष्कर्ष
Ayushman Card Online Apply 2026 की प्रक्रिया बेहद आसान है बस आप पात्र लाभार्थी होने चाहिए। इसके बाद आपको हर साल 5 लाख तक का फ्री इलाज मिल जाता है.
