BGMI Lite Launch Date: गेमिंग के शौकीनों के लिए 2026 की सबसे बड़ी खबर आ गई है और इस बार खबर ऐसी है जो वाकई राहत देने वाली है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन ने आखिरकार उस मांग पर मुहर लगा दी है, जिसे लेकर देश का युवा पिछले तीन-चार सालों से सोशल मीडिया पर हर जगह कमेंट्स की बौछार कर रहा था।
जी हाँ, क्राफ्टन ने साफ कर दिया है कि 2026 के आखीर तक BGMI Lite को भारत के बाजार में उतार दिया जाएगा। कंपनी का सीधा संदेश है कि उन्होंने प्लेयर्स की बात सुन ली है। इस एक ऐलान के बाद से ही बजट स्मार्टफोन्स पर गेम खेलने वाले युवाओं में अलग ही खुशी देखने को मिल रही है।
BGMI Lite Launch Date
अगर इस पूरे फैसले के पीछे का गणित समझें, तो क्राफ्टन की नजर भारत के उस बहुत बड़े मिडिल क्लास यूजर बेस पर है जो 10 से 15 हजार रुपये के रेंज वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। आज भी हमारे देश में ज्यादातर युवाओं के पास बहुत महंगे या 50-60 हजार वाले फ्लैगशिप फोन्स नहीं हैं।
जब 2 जीबी या 3 जीबी रैम वाले नॉर्मल हैंडसेट में ओरिजिनल BGMI चलाया जाता है, तो फोन इतनी जोर से गर्म होता है कि हाथ में पकड़ा नहीं जाता। ऊपर से गेम इतना लैग करता है कि बंदा एनिमी को गोली मारने की सोचता ही रहता है और स्क्रीन जम जाती है। इसी रोज-रोज के झंझट और सिरदर्द को खत्म करने के लिए क्राफ्टन BGMI Lite ला रहा है।
BGMI Lite Launch Date Update
लाइट वर्जन का मुख्य जादू यह होगा कि इसका डाउनलोड साइज बहुत कम रखा जाएगा। इससे न तो आपके फोन की इंटरनल स्टोरेज भरेगी और न ही प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ेगा। इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि इसे कमजोर इंटरनेट नेटवर्क के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया जा रहा है। यानी अगर आप किसी ऐसे इलाके में हैं जहां 4G नेटवर्क रुक-रुक कर चलता है या स्पीड बहुत स्लो आती है, तब भी यह गेम बिना अटके बिल्कुल मक्खन की तरह चलेगा। कम ग्राफिक्स लोड होने का एक फायदा यह भी मिलेगा कि आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी और आप देर तक दोस्तों के साथ स्क्वॉड बनाकर खेल सकेंगे।
हालाँकि कंपनी ने अभी इसके फीचर्स या मैप्स को लेकर पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन गेमिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका पूरा फ्लेवर पुराने पबजी मोबाइल लाइट जैसा ही होने वाला है। इसमें एरंगेल या सैनहॉक जैसे मैप्स के छोटे वर्जन देखने को मिल सकते हैं, ताकि मैच 10 से 12 मिनट के अंदर ही सिमट जाए। छोटे मैच होने से गेमप्ले काफी फास्ट रहेगा और बैटरी भी बचेगी। जैसे-जैसे साल के आखिरी महीने करीब आएंगे, क्राफ्टन गूगल प्ले स्टोर पर इसके प्री-रजिस्ट्रेशन की तारीखें घोषित कर देगा। भारत में जब यह गेम रोलआउट होगा, तो निश्चित तौर पर यह कम बजट वाले गेमर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित होने वाला।

